वोटर कैंप में 18-19 साल के युवाओं का नाम जुड़ रहा है
ख़बर संक्षेप में
आज और कल 18-19 साल के युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ने वाला है। सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित ये कैंप सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लगेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने बताया कि बीएलओ, सुपरवाइजर और शैक्षिक प्राचार्य मौजूद रहेंगे। युवाओं से आग्रह है कि वे इन कैंपों में अपना नाम दर्ज कराएं।