चनोद में महिला सशक्तिकरण शिविर का शुभारंभ
ख़बर संक्षेप में
राजकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महिला सशक्तिकरण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रेमाराम डिडेल थे। शिविर प्रभारी निकिता रावल ने शिविर के आयोजन की जानकारी दी। इस अवसर पर हरचंद धवल और निरमा ने समन्वय में सहयोग किया। इस कार्यक्रम में लड़कियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सक्रिय सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया।