
दलोट पंचायत समिति में पंचायत राज चुनाव सभा का आयोजन
ख़बर संक्षेप में
दलोट पंचायत समिति में जिला निर्वाचन अधिकारी शुभम चौधरी के मार्गदर्शन में विकास अधिकारी रामनारायण कुमावत की अध्यक्षता में पंचायत राज चुनाव की तैयारियों पर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के कर्मचारी उपस्थित थे। सहायक विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल यादव भी उपस्थित थे। आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए। चुनाव संबंधी कार्य निर्धारित समय में पूरा करना होगा।