राजस्थान के ग्रामीण राजनीति में उछाल
ख़बर संक्षेप में
आरक्षण लॉटरी और पंचायती राज चुनाव की घोषणा के साथ राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, शौचालय घोषणा पत्र और नो ड्यूज प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालयों और ई-मित्र केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ी। आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।