
आगरा स्केटिंग में फौजी क्लब ने 15 पदक जीते
ख़बर संक्षेप में
फौजी स्पोर्ट्स क्लब ने आठवी आगरा डिस्ट्रिक्ट स्केटिंग चैंपियनशिप में 15 पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। क्लब के खिलाडियों ने 6 स्वर्ण, 7 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। मृदुभाषिणी और अंश पचौरी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि चाक्षुशी मिश्रा और गंधर्विका मिश्रा ने रजत पदक जीता। आदिराज गोयल और लक्षित बसेरा ने कांस्य पदक जीता।