
प्रयागराज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए मार्च
ख़बर संक्षेप में
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि, सीट कटौती और महिला विरोधी अपराधों के खिलाफ 'पिंजरा तोड़ अभियान' के तहत छात्राओं ने प्रयागराज में आज़ादी मार्च निकाला। दिशा छात्र संगठन और छात्र समूहों के नेतृत्व में महिला छात्रावास से शुरू होकर केपीयूसी, बालसंड चौराहा, इंडियन प्रेस चौराहा से होते हुए आज़ाद प्रतिमा पर समाप्त हुआ, जहाँ नागरिकों और छात्रों की बैठक हुई। स्त्री मुक्ति लीग की अंजलि ने कहा कि महिलाओं के पहनावे या जीवनशैली को अपराधों के लिए ज़िम्मेदार ठहराना गलत है।