तीन साल की बच्ची बारिश के पानी से भरे बेसमेंट में डूबी
ख़बर संक्षेप में
महींगा में बांके नगर चौराहा के पास बारिश के पानी से भरे बेसमेंट में तीन साल की बच्ची डूब गई। मंगलवार को सुबह 10 बजे यह घटना हुई, जब बच्ची खेलते समय बेसमेंट में चली गई। दो मंजिला मकान के बेसमेंट में करीब दो फीट पानी भर गया था। परिवार वाले पुलिस को सूचना दिए बिना शव को सीतापुर ले गए।