बहराइच के 30 बंधुआ मजदूर आठ गांवों में सकुशल लौटे
ख़बर संक्षेप में
बहराइच के तीस बंधुआ मजदूरों को पुलवामा में बंधक बनाकर रखा गया और सेब की पैकिंग के बहाने उनसे काम करवाया गया। देवीपाटन मंडल, गोंडा और बहराइच के अधिकारी मजदूरों के पैतृक गांवों में जाकर जानकारी जुटा रहे हैं। बचे मजदूरों को वापस लाने के प्रयास जारी हैं।