गाजियाबाद इस साल सर्कल रेट बढ़ाएगा
ख़बर संक्षेप में
गाजियाबाद प्रशासन इस साल सर्कल रेट बढ़ाने की तैयारी में है। डीएम के निर्देश के बाद स्टाम्प विभाग के अधिकारियों ने रेट बढ़ाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। इससे आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों पर असर पड़ सकता है। गाजियाबाद के सबसे महंगे इलाके कौशांबी में भी प्रस्तावों के अंतिम रूप दिए जाने के बाद रेट बढ़ सकता है।