ग्रेटर नोएडा में कैम्ब्रिज क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत
ख़बर संक्षेप में
दूसरा कैम्ब्रिज अंडर-19 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026, 6 अक्टूबर 2026 को नॉलेज पार्क-1, ग्रेटर नोएडा स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में शुरू हुआ। मेजबान टीम कैम्ब्रिज स्कूल ने पहले मैच में विवेकानंद स्कूल को दो विकेट से हराया, जबकि भारत राम ग्लोबल स्कूल ग्रेटर नोएडा अगले दौर में पहुंच गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रीति सिरोही, हेडमिस्ट्रेस रश्मि भारद्वाज और एसएई स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव कुशांक रुस्तगी उपस्थित थे।