
भिवाड़ी फेज थ्री में अवैध यूरिया जब्त
ख़बर संक्षेप में
भिवाड़ी फेज थ्री में 13.18 मीट्रिक टन संदिग्ध नीम लेपित यूरिया ले जा रहा एक मिनी ट्रक जब्त किया गया। अवैध यूरिया की सूचना मिलने पर कृषि विभाग की टीम ने सहायक निदेशक विश्राम मीणा सहित टीम ने जब्त किया। जब्त यूरिया ग्राम सेवा सहकारी समिति, ततारपुर को और ट्रक थाना प्रभारी विक्रम सिंह को सौंपा गया।