
उदयपुर के महापौर का बंगला 22 साल से खाली
ख़बर संक्षेप में
उदयपुर में शास्त्री सर्किल-अशोक नगर मुख्य मार्ग पर स्थित महापौर का बंगला 22 साल से खाली पड़ा है और जर्जर हो गया है। नगर निगम का नया बोर्ड बना है और पारस सिंघवी नए महापौर चुने गए हैं। नए महापौर के चुनाव के साथ ही बंगले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।