राम सहाय इंटर कॉलेज ने खो-खो चैम्पियनशिप में दो रजत पदक जीते
ख़बर संक्षेप में
राम सहाय इंटर कॉलेज के खिलाडों ने 70वीं जनपद माध्यमिक विद्यालय खो-खो चैम्पियनशिप में अंडर-17 और अंडर-14 लड़कों की श्रेणी में रजत पदक हासिल किया। सनातन धर्म इंटर कॉलेज, कंकरखेड़ा में 5 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में 10 से 15 स्कूलों ने भाग लिया। कॉलेज के 12 खिलाडों को 13 अक्टूबर को होने वाली डिविजनल प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।