
किसान ने जंगली सब्जी की खेती कर कमाए भारी मुनाफा
ख़बर संक्षेप में
गोंडा के प्रगतिशील किसान पप्पू यादव जंगली सब्जी बोड़ा की खेती कर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। बोड़ा की काफी मांग है। आठवीं कक्षा तक पढ़े पप्पू ने खेती के लिए मचान विधि को अपनाया और अब डेढ़ से दो बीघा जमीन पर बोड़ा की खेती कर रहे हैं। बोड़ा की खेती गोंडा के किसानों के लिए कमाई का एक भरोसेमंद जरिया बनता जा रहा है। पप्पू भविष्य में अपनी खेती को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।