
गोरखपुर-फैजाबाद ब्लॉक में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 19 प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन
ख़बर संक्षेप में
गोरखपुर-फैजाबाद ब्लॉक में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए अंतिम दिन 19 प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। तीन नेताओं ने अंतिम दिन फॉर्म जमा किए। सपा के निशान पर डॉ. संजय त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया। 7 अक्टूबर को पर्चा की वैधता की जांच की जाएगी। 9 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे के बाद वैध प्रत्याशी की सूची जारी की जाएगी।