
राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम को 20 दिन की पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया
ख़बर संक्षेप में
नाबालिग से बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 20 दिन की पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि पहले दिए गए निर्देश के अनुपालन में जारी पैरोल आदेश का अनुपालन रिपोर्ट पेश करे। आसाराम फिलहाल जोधपुर जेल में बंद है।