
बिठूर: पथर घाट के पास नाली टूटने से सीवेज का बहाव
ख़बर संक्षेप में
पथर घाट और कच्चा घाट जाने वाली सड़क पर नाली टूटने से सीवेज का पानी बह रहा है। पितृपक्ष में श्रद्धालुओं को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बिठूर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग गंगा स्नान के लिए आते हैं और घाटों पर श्राद्ध पूजा करते हैं।