
कोटा में बीटेक छात्र की चाकू मारकर हत्या
ख़बर संक्षेप में
कोटा के पंडित दीनदयाल नगर में बीटेक के 18 वर्षीय छात्र भुवनेश नागर की पांच बदमाशों ने घेरकर चाकू मारकर हत्या कर दी। सोमवार देर रात हुए हमले में खून बहने से उसकी मौत हो गई। भुवनेश कोटा के तलवंडी निवासी संजय नागर का इकलौता बेटा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।