
आज प्रयागराज में अशोक सिंघल का शताब्दी समारोह
ख़बर संक्षेप में
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी वर्ष का उद्घाटन समारोह मंगलवार को प्रयागराज में होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय शामिल होंगे। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम होगा, जिसमें अशोक सिंघल के जीवन और सार्वजनिक योगदान को सम्मानित करने के लिए सांस्कृतिक जागरूकता सेमिनार होगा।