
शहीद स्मारक पर पुलिस से सपा सदस्यों की झड़प
ख़बर संक्षेप में
अखिलेश यादव के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने से रोके जाने पर सपा सदस्यों की पुलिस से झड़प हो गई। संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर लोकतंत्र के नारे लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई।