
फायर फाइटर प्रीतेश के परिवार ने 1 करोड़ रुपये मुआवज़े और शहीद का दर्जा मांगा
ख़बर संक्षेप में
जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने के दौरान एक केमिकल ड्रम फटने से डूंगरपुर के 19 वर्षीय फायर फाइटर प्रीतेश परमार की मौत हो गई। उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बिछीवाड़ा में स्थानीय लोगों ने शहीद का दर्जा, 1 करोड़ रुपये मुआवज़ा और उनके परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला।