
शिक्षक के कागजात से सहारनपुर में फर्जी बैंक खाता खुलवाया
ख़बर संक्षेप में
शिक्षक के आधार, पैन और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों से सहारनपुर में फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया। खाते में 50 हजार रुपये की सैलरी दिखाई गई जबकि शिक्षक को 10 हजार रुपये नकद मिले। मामला सामने आने पर तीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। सरसा पुलिस ने स्कूल के मैनेजर और प्रिंसिपल सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।