
भीलवाड़ा में आज 4 घंटे बिजली कटौती
ख़बर संक्षेप में
भीलवाड़ा शहर में आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे बिजली कटौती होगी। रखरखाव कार्य के चलते हरानी-पंचवटी, पुराना भीलवाड़ा, कावली खेड़ा, अजमेर रोड फीडर क्षेत्र में बिजली कटौती होगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे कटौती से पहले आवश्यक कार्य पूरा कर लें।