कमिश्नरेट ने गर्ल्स कॉलेज झालावाड़ का निरीक्षण किया
ख़बर संक्षेप में
कमिश्नरेट की टीम ने रूसा 1.0 के तहत गर्ल्स कॉलेज झालावाड़ का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं अच्छी स्थिति में पाई गईं। प्रिंसिपल पूर्णचंद उपाध्याय, दिलीप राठौर, ललित किशोर नामा सहित टीम ने निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक जानकारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद टीम के सदस्यों ने कॉलेज परिसर में पौधे लगाए।