11 से 19 तक अम्बे माता मंदिर में नवरात्रि के कार्यक्रम
ख़बर संक्षेप में
11 से 19 अक्टूबर तक श्री अम्बे माता मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। प्रतिदिन सुबह 8 बजे अलग-अलग पुजारियों द्वारा अभिषेक किया जाएगा। प्रत्येक दिन माताजी को विशेष रूप से सजाया जाएगा। प्रतिदिन शाम 7 बजे आरती होगी। 19 अक्टूबर को शाम 4 बजे हवन के साथ दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी।