
उत्तराखंड अंडर-19 टीम में इटौरा के लकी पराशर का चयन
ख़बर संक्षेप में
आगरा के मालपुरा के इटौरा गांव के लकी पराशर का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। इस चयन से इटौरा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। लकी 8 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले अंडर-19 मैच में उत्तराखंड की ओर से मैदान में उतरेंगे।