
राज्य प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में आरोही ने जीता स्वर्ण
ख़बर संक्षेप में
गोरखपुर के सहजानवां में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा की आरोही भदौरिया ने अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। आरोही की जीत से आगरा जिले का नाम रोशन हुआ। प्रतियोगिता 7 अक्टूबर तक चली।