
हनुमानगढ़ नेटबॉल टीम ने जीता स्टेट टाइटल, हराया भीलवाड़ा
ख़बर संक्षेप में
हनुमानगढ़ की नेटबॉल टीम ने फाइनल में भीलवाड़ा को हराकर स्टेट लेवल टाइटल अपने नाम किया। डीएवी विद्यालय और नंदराम की ढाणी के खिलाड़ियों से बनी टीम का स्वागत हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रिंसिपल परमजीत कुमार ने किया। शहर के बाजारों और मुख्य सड़कों से विजय जुलूस निकाला गया।