मेरठ में 35 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया
ख़बर संक्षेप में
हनुमान चौक में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 75 वर्ष से अधिक आयु के पैंतीस वरिष्ठ नागरिकों को प्रतीक चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया। उद्यमी जेपी अग्रवाल मुख्य अतिथि और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करना था।