
धोखाधड़ी के शिकार लोगों का भुगतान में देरी को लेकर जौनपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ख़बर संक्षेप में
धोखाधड़ी के शिकार लोगों और परिजनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में बकाया भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सरकार ने दो साल पहले अवैध योजनाओं पर रोक लगा दी थी, लेकिन दो लाख आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कई जिलों में भुगतान के लिए आवेदन विंडो खुल गई है, लेकिन जौनपुर में अभी नहीं।