
सेवा संकल्प यात्रा 1900 किमी के बाद डूंगरपुर पहुंची
ख़बर संक्षेप में
सेवा संकल्प यात्रा 1900 किमी से अधिक की दूरी तय कर 19वें दिन डूंगरपुर पहुंची। बर्ड सैंक्चुअरी रिंग रोड पर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर यात्रा शुरू हुई थी, जो 7 अक्टूबर को वडनगर में समाप्त होगी।