
भाटीपुरा में जमीन के पैसे के लिए दोस्त ने युवक को पीटा
ख़बर संक्षेप में
वीरेंद्र सिंह ने अपने दोस्त सत्यम और साथियों पर आरोप लगाया कि पार्टी के बहाने भाटीपुरा ले जाकर पीटा। वीरेंद्र को शराब पिलाई, मोबाइल छीना और बंधक बनाया। जमीन के 2 लाख रुपये न देने पर बेल्ट और पट्टे से पीटा और 20 हजार रुपये देने को मजबूर किया। वह घायल होकर भाग निकला और अब अस्पताल में है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।