
रायबरेली के हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी
ख़बर संक्षेप में
रायबरेली के संकट मोचन धाम मंदिर से रविवार देर रात चोर भगवान हनुमान का चांदी का मुकुट चुरा ले गए। चोरी की खबर फैलने के बाद मंदिर प्रांगण में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।