
उन्नाव के 184 गांवों में एक महीने में 352 सड़कों की मरम्मत की जाएगी
ख़बर संक्षेप में
जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी गई है। इसके तहत 184 गांवों में 352 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। सड़क की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को आने-जाने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ सड़कें आवागमन के लिए दुर्गम हो गई हैं। योजना के शेष 48 प्रतिशत का काम दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा।