बशीर खान ने दूसरे प्रयास में आरएएस में 603वां रैंक हासिल किया
ख़बर संक्षेप में
छावनी निवासी बी. टेक सिविल ब्रांच के मोहम्मद बशीर खान ने आरएएस परीक्षा में दूसरे प्रयास में 603वां रैंक हासिल किया। उन्होंने पहले प्रयास में 1251वां रैंक हासिल किया था। पिछले महीने उनका पटवारी परीक्षा में चयन हुआ था और टोंक तहसील में कार्यभार संभाला था। आरपीएससी की सिफारिश पर वे खाद्य विभाग जयपुर में प्रवर्तन निरीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।