
१० अक्टूबर को बनास नदी पर निःशुल्क तर्पण समारोह
ख़बर संक्षेप में
पंडित जगदीश नारायण स्मृति मंच एवं वैदिक शोध संस्थान द्वारा १० अक्टूबर को बनास नदी के तट पर निःशुल्क सर्वजन तर्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। ४ अक्टूबर को हुई बैठक में तय की गयी तैयारियों के अनुसार समाज के सभी वर्गों को एकत्रित कर पूर्वजों एवं राष्ट्र के शहीदों को तर्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। समारोह सुबह ७ बजे होगा।