बरेली पुलिस पर छापा मारकर सोने की चेन और नकदी लेने का आरोप
ख़बर संक्षेप में
सिरौली में मोरपाल के घर पर 29 सितंबर को चौकी बड़ागांव पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में छापा मारा था। मोरपाल का कहना है कि कोई भी अवैध सामान नहीं मिलने के बावजूद सोने की चेन और 11 हजार रुपये ले लिए गए। एसएसपी बरेली ने एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।