रामलीला 117वीं वर्षगांठ का काठ में मुकुट पूजन से शुभारंभ
ख़बर संक्षेप में
काठ में श्री रामलीला मंचन अस्थायी समिति के देखरेख में मुकुट पूजन के साथ रामलीला के 117वीं वर्षगांठ का शुभारंभ हुआ। रामलीला रंगमंच पर पंडित सुरेन्द्र शर्मा ने मुख्य पुजारी मुकेश माहेश्वरी की देखरेख में समारोह का आयोजन किया। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और वीर हनुमान के पात्रों को माला पहनाकर तिलक लगाया गया। रामलीला मैदान में भगवान श्री राम की जय के जयकारों की गूंज सुनाई दी। श्री भोले बाबा आदर्श रामलीला-रासलीला नाटक कला मंडल चंदौसी के कलाकार सोमवार से नारद मोह और विष्णु लीला का प्रदर्शन करेंगे।