
जयपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने ब्लिंकिट डार्क स्टोर में 164 पैकेटों को किया नष्ट
ख़बर संक्षेप में
खाद्य सुरक्षा विभाग ने विश्व नगर, न्यू सांगानेर रोड, सोडाला स्थित ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खाद्य सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाई। पनीर, चीज जैसी तापमान संवेदनशील चीजें निर्धारित तापमान से नीचे रखी गई थीं और कुछ दूध के पैकेट लीक होने के कारण फटे हुए थे। विभाग ने 164 पैकेटों को नष्ट कर दिया और दो घी के नमूनों को जांच के लिए ले लिया।