
नोएडा स्कूलों में आरटीई का रिइम्बर्समेंट शुरू
ख़बर संक्षेप में
आरटीई के छात्रों की फीस का रिइम्बर्समेंट डिपार्टमेंट की फाइलों में अटकी रहने के बाद प्रोसेस होना शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा में पांच करोड़ रुपए छात्रों और स्कूलों तक पहुंच गए हैं। इससे भुगतान का इंतजार कर रहे अभिभावकों और संस्थानों को राहत मिली है। अमर उजाला ने 17 सितंबर के अंक में इस मुद्दे को उजागर किया था।