गांधी नगर मार्केट में कपड़े के गोदाम में लगी आग
ख़बर संक्षेप में
गांधी नगर मार्केट की प्रताप गली में एक रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में आग लग गई, जिससे चार मंजिला इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल जल गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग पर एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के बाद कूलिंग ऑपरेशन जारी है।