
पतासाल में विकलांग महिला की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
पतासाल में अकेली रहने वाली विकलांग महिला मुन्नी देवी की पहचान होने के डर से युवक बलवीर ने हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी से उसकी बाली और पायल बरामद होने से समाज में आक्रोश फैल गया। नशे की लत से ग्रस्त युवक बलवीर गांव से फरार था, जिसे तेरह मोरी बांध के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।