
फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री में लगी आग
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार दोपहर टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें 30 से 40 फीट तक पहुंच गईं। टायर और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने पर कर्मचारी मौके से भाग गए। आसपास के घरों को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया।