
वाराणसी एयर शो के लिए 250 हेक्टेयर की गंगा व्यूअर्स गैलरी बनी
ख़बर संक्षेप में
वायुसेना के सबसे बड़े एयर शो के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा वाराणसी के डोमरी में मणिकर्णिका घाट के पार 250 हेक्टेयर की व्यूअर्स गैलरी का निर्माण किया जा रहा है। इस गैलरी से आम लोग गंगा के पार से ही इस कार्यक्रम को देख सकेंगे। 30 लाख लोगों के आकर्षित होने वाले इस एयर शो का आयोजन 24 अक्टूबर से शुरू होने वाला है।