
काशी में 10 हजार अजन्मा बेटियों का पिण्डदान समारोह संपन्न
ख़बर संक्षेप में
पितृपक्ष में मातृनवमी पर काशी के दशाश्वमेध घाट पर लगभग 10 हजार अजन्मा बेटियों की आत्मा की शांति के लिए एक सामाजिक संस्था ने पिण्डदान और तर्पण किया। आगमन सामाजिक संस्था द्वारा वैदिक आचार्यों के तत्वावधान में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। डॉ. संतोष ओझा ने इस अनुष्ठान का नेतृत्व किया। जौ के आटे, शहद, घी और गंगाजल से 10 हजार पिण्ड बनाए गए।