
निशातगंज पुल पर आमने-सामने की टक्कर में स्कूटर सवार की मौत
ख़बर संक्षेप में
निशातगंज पुल पर तेज रफ्तार कार से स्कूटर की टक्कर में अमेठी के 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शनिवार देर रात गोल मार्केट की ओर गलत दिशा में स्कूटर ले जा रहा युवक इस हादसे का शिकार हो गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अब पंचायतनामा की प्रक्रिया कर रही है।