
बरस्थी स्टेशन पर तीसरी रेलवे लाइन का काम शुरू
ख़बर संक्षेप में
बरस्थी स्टेशन पर तीसरी रेलवे लाइन और प्लेटफार्म का काम रविवार को निर्माण सामग्री आने पर शुरू हुआ। स्थानीय लोगों ने काम शुरू होने को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने बताया कि इससे ट्रेन संचालन बेहतर होगा और यात्रियों को सुविधा होगी। सलाखपुर स्टेशन के निर्माण को लेकर इलाके में उत्साह है।