
हांसी कॉलेज के पास बस और डंपर की टक्कर, 8 घायल
ख़बर संक्षेप में
बरवाला से 45 यात्रियों को लेकर आ रही एक निजी बस रविवार को हांसी के गवर्नमेंट कालेज के पास एक डंपर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में लगभग 7 से 8 यात्री घायल हो गए, जिन्हें हांसी के जनरल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर के कारणों की जांच कर रही है।