
चुनाव से पहले यूपी सरकार ने कर्मचारियों को 7 हजार रुपये बोनस देने की तैयारी
ख़बर संक्षेप में
योगी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले यूपी कर्मचारियों और जनता के लिए पूरक बजट तैयार कर रही है। प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली से पहले 7 हजार रुपये बोनस और 3 फीसदी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी मिल सकती है। चुनाव की तैयारियों के तहत दिसंबर में बजट सत्र की योजना बनाई गई है।