
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद के पार्थिव शरीर को ले जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत
ख़बर संक्षेप में
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान के पार्थिव शरीर को ले जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनके बेटे, ड्राइवर और दो अन्य लोगों की मौत हो गई। इस हादसे से पार्थिव शरीर के साथ आए परिजनों में हड़कंप मच गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद भाई और भतीजे की मौत हो गई।